अंतर माध्यम प्रचार समन्वय समिति (आईएमपीसीसी) की बैठक MANIT, भोपाल में संपन्न

 


अंतर माध्यम प्रचार समन्वय समिति (IMPCC) की साल 2025 की पहली बैठक बुधवार को मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( MANIT), भोपाल में आयोजित की गई। आईएमपीसीसी के अध्यक्ष और पीआईबी, भोपाल के अपर महानिदेशक प्रशांत पाठराबे ने सदस्यों को सूचित किया कि पीआईबी, भोपाल का कार्यालय दिसंबर महीने में 11, वैशाली नगर से श्यामला हिल्स स्थित दूरदर्शन केन्द्र के प्रशासनिक भवन के द्वितीय तल पर शिफ्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम की पब्लिसिटी पीआईबी, भोपाल द्वारा बेहतरीन तरीके से की गई। पाठराबे ने कहा कि दिसंबर और जनवरी महीने में शिवराज सिंह, नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की यात्रा मध्य प्रदेश में हुई, जिसके प्रचार-प्रसार का कार्य पीआईबी, भोपाल द्वारा किया गया। 



मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( MANIT), भोपाल के निदेशक प्रो. करुणेश कुमार शुक्ल ने एक प्रजेंटेशन के माध्यम से MANIT  भोपाल की स्थापना से लेकर अब तक के सफर के बारे में सदस्यों को बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 6500 विद्यार्थी और 284 कार्यरत फैकल्टी वाले MANIT का उद्देश्य क्वालिटी एजुकेशन के साथ इंटेलेक्चुअल वेलनेस पर है। शुक्ल ने कहा कि हमारा पूरा जोर रहता है कि हमारे छात्र जॉब क्रिएटर बनें न कि जॉब सीकर। उन्होंने स्टार्टअप इको सिस्टम को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। 

बैठक में MANIT, भोपाल के प्रो. राहुल तिवारी की चित्र पुस्तिका ‘भोपाल’ का अनावरण पीआईबी, भोपाल के अपर महानिदेशक प्रशांत पाठराबे और ( MANIT) के निदेशक प्रो. करुणेश कुमार शुक्ल ने किया। प्रो. तिवारी ने अपनी चित्र पुस्तिका में चित्रों के माध्यम से भोपाल शहर का शानदार चित्रण किया है।


कार्यक्रम में डीडी न्यूज और आकाशवाणी समाचार की निदेशक पूजा.पी. वर्धन, सीबीसी, भोपाल के उप निदेशक शारिक नूर, IGRMS के अशोक कुमार शर्मा, सीएसआईआर-एम्प्री के प्रधान वैज्ञानिक (प्रिंसिपल साइंटिस्ट) सतानंद मिश्रा, एएसआई के राजेश कुमार साहू, समेत भोपाल स्थित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया तथा अपने विभाग की गतिविधियां साझा कीं।


Post a Comment

Previous Post Next Post