नेशनल स्टूडेंट प्रोटक्शन राइट्स एनएसपीआर इंडिया संस्था द्वारा 16 दिसंबर से 22 जनवरी तक इस प्लेटफॉर्म पर 5 हफ्ते और 2 दिनों के व्यापक ऑडिशन के बाद, प्रतियोगिता में 300 चयनित प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले के इस प्रतिष्ठित खिताब को पाने के लिए संघर्ष करते नजर आए वहीं एनएसपीआर ने 26 जनवरी को अयोजित ग्रैंड फिनाले में अपने विजेताओं की घोषणा की आपको बतादे की ऑनलाइन एवं ऑडिशन के दौरान के 1450 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमें से चयनित हुए 300 प्रतिभागियों ने फिनाले तक का सफ़रतय किया जहां प्रतिभागियों ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डांस, म्यूजिक, पेंटिंग, ओपन माइक, पोएट्री, फ़ैशन शो, तबला वादन, यूथ पार्लिमेंट, नुक्कड़ नाटक, आर्म रेसलिंग, रॉक बैंड, मैकअप एवं मेंहदी सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं द्वारा यूथ फेस्टिवल टैलेंट हंट के स्तर को कई गुना ऊपर उठा दिया। वहीं गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर एनएसपीआर इंडिया संस्था द्वारा जन कल्याण योजनाओं सहित जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांग एवं श्रवण बाधित होनहार छात्र छात्राओं को भी उनके हुनर को बढ़ावा देने के लिए मंच प्रदान कराया गया जहां मुख्य रूप से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक आर के सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, एम एजाज़ खान, सोशल एक्टिविस्ट निदा अल्वी, सेलिब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट रचना शेवानी कार्यक्रम के आयोजक आमिर अल्वी, एडवोकेट अनंत संजर, सिंगर रोहित राज, एनएसपीआर संस्था के अन्य सदस्य सहित कई स्कूलों के प्रिंसिपल छात्र छात्राएं उनके परिजन एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।
विजेता उप विजेता
सिंगिंग, मुफेस अली प्रथम स्थान रीजनल स्कूल एवं मुदित अग्रवाल संस्कार वैली स्कूल द्वितीय स्थान
डांस, प्राजना अग्रवाल प्रथम स्थान भोपाल गर्ल्स स्कूल एवं अदवीता स्वाइन कार्मल कॉन्वेंट स्कूल द्वितीय स्थान
पियानों, लोकाशं अग्रवाल ओरिएंटल स्कूल प्रथम स्थान एवं रिमी राय डीपीएस स्कूल द्वितीय स्थान
तबला वादन, व्युत्पल एवं वरुन प्रथम कैंपियन स्कूल भोरी एवं काव्यांशी सोनी सेंट जोसफ गर्ल्स स्कूल द्वितीय स्थान
यूथ पार्लिमेंट, नियती राठौर सेंट जोसफ गर्ल्स स्कूल प्रथम एवं अक्सा मिर्ज़ा द्वितीय स्थान
ड्राइंग, कनिका नेमा प्रथम, लहर साहू द्वितीय एवं निष्ठा चतुर्वेदी तृतीय स्थान
पोएट्री, इलाफ आज़म प्रथम एवं तनवी शर्मा द्वितीय स्थान
मेकअप, लोयजा खान फेलिक्स स्कूल प्रथम एवं शबीना खान द्वितीय स्थान
मेंहदी, मदीहा खान प्रथम एवं अलफिया द्वितीय स्थान
मॉडलिंग बॉयज़, गयाज़ अली प्रथम एवं रिज़वान खान द्वितीय स्थान
मॉडलिंग गर्ल्स, ज़ारा खान प्रथम एवं ज़ोया रेड रोज़ स्कूल द्वितीय, महम क्रिसेंट स्कूल तृतीय स्थान
किड्स फ़ैशन शो, अमीन अल्वी केंद्रीय विद्यालय प्रथम एवं तनवी सागर पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान
नक्श राज वेदांता स्कूल तृतीय स्थान
नुक्कड़, अभिराम ग्रुप, ओपन माइक श्रृष्टि गजानन आईपीएस स्कूल प्रथम एवं अनुज जवाहरलाल नेहरू द्वितीय स्थान
आर्म रेसलिंग, शामिर खान प्रथम एवं आज़म खान द्वितीय स्थान
अफ़ज़ल खान प्रथम एवं शादमान खान द्वितीय स्थान
साद खान प्रथम एवं अनस द्वितीय स्थान
साद प्रथम एवं आयुष द्वितीय स्थान
सलमान खान प्रथम एवं आमिर द्वितीय स्थान
दिव्यांग श्रवण बाधित स्पेशल कैटेगरी
आर्म रेसलिंग, शोहेब अंसारी प्रथम एवं निखिल अहिरवार द्वितीय स्थान
चंद्रप्रकाश साहू प्रथम एवं ज़ुबैर द्वितीय स्थान
सूरज साहू प्रथम एवं सचिन अहिरवार द्वितीय स्थान
साहिल चौहान प्रथम एवं लक्की शर्मा द्वितीय स्थान
मेंहदी, हर्षिता प्रथम एवं आफ़ताब द्वितीय स्थान
पेंटिंग, अंश सक्सेना प्रथम एवं कार्तिक प्रजापति द्वितीय स्थान
फैशन शो, नैतिक ओसवाल प्रथम एवं आफिया द्वितीय स्थान
स्पेशल परफॉर्मेंस, सिंगर रोहित राज, फ़ैशन शो इमरान इवेंट एंटरटेनमेंट, डी रॉक दा मैजिक रॉक बैंड एवं एस डांस ग्रुप की विशेष प्रस्तुति भी देखने को मिली

