मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक बैरसिया विष्णु खत्री के ओमशिव नगर, लालघाटी स्थित निवास पहुंचकर उनके पिता धन्नालाल खत्री जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विष्णु खत्री के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की और शोकाकुल खत्री परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।
