निगम अमले द्वारा जप्त 83 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन/सिंगल यूज प्लास्टिक को अनुपयोगी बनाया

 दानापानी कचरा ट्रांसफर स्टेशन से आदमपुर छावनी
 स्थित एम.एल.पी. भेजा गया


नगर निगम द्वारा शहर में प्रतिबंधित पॉलीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही कर पॉलीथीन/सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त कर उसे कट लगाकर अनुपयोगी बनाया जा रहा है तथा उसके निष्पादन हेतु आदमपुर छावनी स्थित एम.एल.पी भेजा जा रहा है। इसी तारतम्य में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने विभिन्न क्षेत्रों से जप्त की गई 63 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन/सिंगल यूज प्लास्टिक आदमपुर लैण्डफिल साईट स्थित एम.एल.पी भेजने की कार्यवाही की। 

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा शहर में प्रतिबंधित पॉलीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही की गई और कार्यवाही के दौरान जप्त की गई 63 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन को कट लगाकर अनुपयोगी बनाया गया और आदमपुर छावनी लैण्डफिल साईट परिसर स्थित 05 टन क्षमता के   एम.एल.पी प्रोसेसिंग प्लांट भेजने की कार्यवाही की।

Post a Comment

Previous Post Next Post