विकासखण्ड स्तरीय आनंद अल्पविराम परिचय कार्यशाला संपन्न : बुरहानपुर

  


शासन के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तर पर एक दिवसीय आनंद अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किये जाने के निर्देशों के परिपालन में जनपद पंचायत बुरहानपुर व जनपद पंचायत खकनार में परिचय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में आनंद विभाग की विभिन्न गतिविधियों एवं उद्देश्य के बारे में बताया गया। जीवन का लेखा-जोखा, संपर्क, सुधार एवं दिशा, हमारे रिश्ते, आनंद की ओर विषयों पर गहराई के साथ चर्चा करते हुए गतिविधियां करवाई गई। कार्यक्रम में संजय गुप्ता ने अल्प विराम का महत्व बताया। उन्होंने आनंद विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी। कार्यशाला में बताया गया कि हम खुश रहकर हमारी क्षमता का और अधिक विकास कर सकते है। हमारे आसपास का वातावरण आनंदमय रहेगा, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे साथ ही तनाव से हमेशा दूर रहेंगे। बुरहानपुर जनपद में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम पल्लवी पुराणिक, जनपद पंचायत सीईओ दुर्गेश भुमरकर, तहसीलदार प्रवीण ओहरिया उपस्थित रहे। वही जनपद खकनार अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में जनपद पंचायत सीईओ वंदना कैथल सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे। कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post