युवा दिवस , मकर संक्रांति पर्व की तैयारियों एवं जन कल्‍याण अभियान की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक : अलीराजपूर

 


मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्‍यक्षता में वीडियो क्रॉसिंग के माध्‍यम से जनकल्‍याण की प्रगति धान उर्पाजन की समीक्षा एवं युवा दिवस तथा मकर संक्रांति पर मनाए जाने की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई । इस बैठक में कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर , पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास , वीसी के माध्‍यम से जुडे ।मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने  जन कल्‍याण अभियान की प्रगति की समीक्षा कर निर्देशित किया कि सभी जिले शिविरों के माध्यम से जन जन से जुड़कर उनके आवेदन प्राप्‍त कर शत प्रतिशत निस्तारण करें । उन्होंने कहा कि यह शासन का जन से सीधे जुड़ने का बड़ा अभियान है । इस कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करें ।उन्होंने बताया कि 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर पूरे देश में युवा दिवस मनाया जाता है इसी कड़ी में प्रदेश में इस दिवस पर स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मंथन कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे । जिला स्‍तर पर युवा दिवस के अवसर पर सूर्य नमस्कार  एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित  करें । इस दौरान बताया गया कि मुख्‍यमंत्री डॉ यादव के द्वारा शाजापुर के कालापीपल में प्रदेश की लाडली बहनों को 20 वी किस्त  भी अंतरित की जाएगी । इसके अलावा मकरसक्रांती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण के कार्य एवं खगोलीय विज्ञान को समझने के लिए विज्ञान पार्क का भ्रमण सभी जिलों में किया जाएगा । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी जिला कलेक्टर को निर्देशित किया कि शीतलहर के दौरान प्रशासन को अधिक संवेदनशीलता से कार्य करते हुए सभी जरूरतमंद एवं राहगीरों नागरिक तक मदद पहुंचाने का कार्य करें । उन्होंने कहा कि रात्रि के समय रैन बसेरों , बस स्‍टैण्‍ड आदि का भ्रमण कर लोगों को रूकने की एवं ठंड से बचने की व्यवस्था करें ।इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि एचएम पीयूसी वायरस के कारण स्वास्थ्य अमले को अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है । उन्होंने बताया कि मध्‍यप्रदेश शासन ने रबी की फसलों की आवश्यकता एवं किसानों की मांग को ध्‍यान में रखते हुए  पिछले वर्ष से अधिक खाद का वितरण सुनिश्चित किया गया है । उन्होंने कहा कि सभी विभाग इसी तरह संवेदनशीलता से कार्य करते रहे । इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत , मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रखर सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व अर्थ जैन, जनप्रतिनिधि जयपाल खरत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post