उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बीहर नदी में 2 करोड़ से अधिक लागत से निर्मित निषादराज घाट का किया लोकार्पण

 


उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में बीहर नदी में 2 करोड़ 68 लाख रूपये लागत से 970 मीटर लम्बाई के विक्रम पुल से निपनिया पुल तक बनाये गये निषादराज घाट का लोकार्पण किया। साथ ही पचमठा सड़क को भी लोकार्पित किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में अधोसंरचनात्मक विकास के साथ ही नदी एवं तालाब सौन्दर्यीकरण के कार्य कराये जा रहे हैं। निषादराज घाट के बन जाने से नदी का सौन्दर्य और भी बढ़ गया है। पचमठा मार्ग के चौड़े हो जाने से आवागमन में सुगमता हो गयी है। यह सड़क रिवर फ्रंट की एप्रोच रोड है, इसलिए इसका चौड़ीकरण किया जाना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर्स के लिए पार्किंग की व्यवस्था हेतु ट्रांसपोर्ट नगर में स्थान आवंटित किया जायेगा। अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post