पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने पत्रकारों से की आत्मीय भेंट
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में “नव वर्ष मिलन समारोह – 2026” आज पुलिस ऑफिसर्स मेस, भोपाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने समारोह में उपस्थित पत्रकारों एवं अधिकारियों से भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने सभी पत्रकारों से वन-टू-वन संवाद किया, जिसमें मीडिया और पुलिस के बीच समन्वय, सूचना संप्रेषण की भूमिका तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। संवाद के दौरान आपसी विश्वास, पारदर्शिता एवं सकारात्मक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। साथ ही राजधानी भोपाल के संचालित मलिक न्यूज़ एक्शन के संपादक शहाब मलिक ने विशेष रूप से पुलिस महानिदेशक से पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी बात की और सुझाव दिया I


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

