रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से की सौजन्य भेंट

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गोवा प्रवास के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आपसी सहयोग, संघीय समन्वय तथा राज्यों के साझा हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय और सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक में पर्यटन, संस्कृति, प्रशासनिक नवाचार, निवेश और विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने राज्यों के बीच आपसी अनुभव साझा करने और विकास के नए अवसरों को मिलकर आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

मुख्यमंत्री साय ने गोवा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने छत्तीसगढ़ के सामाजिक और आर्थिक विकास प्रयासों की प्रशंसा की। यह मुलाकात दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post