स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक 01 बड़वानी के छात्र-छात्राओं द्वारा संस्था प्राचार्य आर एस जाधव के मार्गदर्शन व व्यावसायिक शिक्षक दीपक कुमार गुप्ता (आई टी),संदीप शर्मा(सिक्योरिटी), किरण राठौड़(आई सी टी) के नेतृत्व में जिला स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। जहा छात्र-छात्राओं को पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ निरीक्षक विजय सिंह चौहान,सहायक उप निरीक्षक निर्भय सिंह चौहान एवं प्रधान आरक्षक कुंवर सिंह सस्तिया द्वारा पुलिस रेडियो कार्यालय के द्वारा छात्र-छात्राओं को जीपीएस लोकेशन, लाइव ट्रैकिंग एवं डायल 100 के उपयोग के संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई साथ ही वायरलेस उपकरण तथा वॉकी-टॉकी के उपयोग पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया । छात्रों ने ळच्ै लोकेशन एवं डायल 100 के उपयोग के संदर्भ में रोचक प्रश्न किया जिसका समाधान पूर्वक उत्तर दिया गया। इस अवसर पर आशी निहाले,लक्षिता चौहान, आकांक्षा उपाध्याय, रिदम पटेल, दर्शील सनोटिया सहित बडी संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित थे।
