खरगोन ने की जल निगम की योजनाओं की समीक्षा

वर्षा के पूर्व जल शोधन संयत्र एवं उच्च स्तरीय टंकियों का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश 




कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने 10 जनवरी को जल निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर जल निगम की नल जल योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, जल निगम के महाप्रबंधक दीपक सिंह पचलैया, अन्य अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

             बैठक में देजला देवाड़ा, इंदिरा सागर-2, निमरानी-2 एवं अपरवेदा जल प्रदाय योजना के समीक्षा की गई। इस दौरान जल निगम के अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि जल प्रदाय योजना के जल शोधन संयत्र एवं उच्च स्तरीय टंकियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह कार्य वर्षा ऋतु के प्रारंभ होने के पहले पूर्ण करने कहा गया। अधिकारियों को इन जल प्रदाय योजनाओं की मासिक प्रगति की रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इन जल प्रदाय योजनाओं का कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने कहा गया। जिससे आमजन का योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।    

    जल प्रदाय योजनाओं की पाईप लाईन बिछाने एवं नल कनेक्शन देने के दौरान जिन सड़कों को क्षति पहुंची है, उसका सुधार एवं मरम्मत कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बताया गया कि सड़क जिस विभाग की होगी उसके प्रमाण पत्र के आधार पर ही माना जाएगा कि सड़क का सुधार कार्य कर लिया गया है। बैठक में जल प्रदाय योजना के लिए भूमि आवंटन एवं वन विभाग के अनापत्ति के संबंध में भी चर्चा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post