उद्योग मित्र और सुगम विद्युत योजना में अगले माह तक प्रगति दिखाई दे

 अस्थाई कृषि कनेक्शन वालों की जानकारी एप पर दर्ज की जाएगी - रजनी सिंह



बंद उद्योगों की मदद के लिए उद्योग मित्र एवं अवैध कॉलोनी में स्थाई कनेक्शन देने के लिए राज्य शासन द्वारा लागू उद्योग मित्र एवं सुगम विद्युत योजना की अगले माह तक प्रत्येक सर्कल में प्रगति दिखाई देना चाहिए। शासन का उद्देश्य बंद उद्योगों एवं अवैध कॉलोनी में तय कार्य कराकर स्थाई कनेक्शन देने का हैं। दोनों ही कार्यों से उपभोक्ता एवं कंपनी का भी भला होगा।


      मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक रजनी सिंह ने शुक्रवार को कंपनी के 15 जिलों के इंजीनियरों की बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत भी जनवरी अंत तक शत प्रतिशत डिमांड नोट जारी किए जाए। इसके तहत पहले चरण में कंपनी क्षेत्र में 3 हजार कनेक्शन स्थाई रूप से दिए जाना हैं। प्रबंध निदेशक ने बड़ी ग्राम पंचायतोंबडे गांवों के मार्केट या व्यवसायिक बहुलता वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता से मीटरीकरण के लिए कहाउन्होंने कहा कि इस वर्ष रबी सीजन के दौरान अब तक करीब 98 हजार अस्थाई कनेक्शन सिंचाई के लिए दिए गए हैंइन सभी की जानकारी एप पर दर्ज होगी। इससे सारा रिकॉर्ड ऑन लाइन एवं रियल टाइम पर उपलब्धता वाला रहेगा। इस दौरान प्रबंध निदेशक रजनी सिंह ने आरडीएसएस के तहत 55 ग्रिड तैयार होनेशत प्रतिशत 734 केपिसिटर बैंक स्थापित करने व अन्य कार्यउपलब्धि पर संतोष जताया। इस दौरान वाणिज्यसतर्कतास्मार्ट मीटरमीटर टेस्टिंगऑपरेशनमैंटेनेंस इत्यादि विषयों पर समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यपालक निदेशक गजरा मेहतामुख्य अभियंता एसएल करवाड़ियाएसआर बमनकेबीएल चौहानकामेश श्रीवास्तवशहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्माइंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री  डॉ. डीएन शर्मा आदि ने विचार रखें।


प्रबंध निदेशक ने ये भी कहा


- नॉन कम्प्यूनिकेशन पर एएमआर मीटर की सिम तत्काल बदले

- गैर घरेलू एवं उदयोगिक बकायादारों से संपर्क कर राशि वसूली जाए।

- जन प्रतिनिधियों को नए कार्यों की समय पर जानकारी दी जाए।

- पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए मदद करें।

- घरेलू बकायादार उपभोक्ताओं से हर माह राशि वसूली जाए।

- मीटर टेस्टिंग शाखा की रिपोर्ट पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई हो।

- नए स्मार्ट मीटर स्थापना के दौरान चुनिंदा चेक मीटर भी लगाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post