प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान अंतर्गत केकड़िया गांव में स्वास्थ्य सेवा शिविर आज

 सिकल सेल जांच के साथ-साथ आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को 



प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत फंदा विकासखंड अंतर्गत केकड़िया गांव में 09 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी के साथ विशेष रूप पात्र हितग्राहियों के शत - प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।  

        प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान जनजातीय समाज के सामाजिक आर्थिक स्थिति के उन्नयन हेतु चलाया जा रहा है, जिसमें जनजातीय हितग्राहियों को शत-प्रतिशत सैचुरेशन कवरेज के माध्यम से उन्नयन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ऐसे गांव को शामिल किया गया है जिनमें न्यूनतम 50% जनजाति जनसंख्या हो। 



मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 09 जनवरी को ग्राम केकड़िया के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में जनजातीय समुदाय के लिए विशेष शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में जनजातीय समुदाय के लोगों के लिए सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण और आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा दी जाएगी। शत-प्रतिशत सेवा प्रदायगी सुनिश्चित करने के लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post