देवास के थाना उदयनगर क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को, डायल 112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

 


देवास के थाना उदयनगर क्षेत्र में सोवल्यपुरा के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया  है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 08-01-2025 को प्राप्त हुई।

     सूचना प्राप्ति पर तत्काल उदयनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सउनि संजय निगम एवं पायलेट देवकरण राठौर ने मौके पर पहुँचकर बताया कि बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर उदयनगर अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।


Post a Comment

Previous Post Next Post