राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी तक किया जायेगा

 ‘‘ सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा "



पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। जिसमें ‘परवाह’ की थीम पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एवं वाहन चालकों को नियमों का पालन कराने के लिए यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत दिनांक-08.01.2025 को यातायात पुलिस भोपाल द्वारा पुराना कंट्रोल रूम तिराहा, रेतघांट तिराहा एवं रोषनपुरा चैराहे पर वाहन चालकों को पम्पलेट वितरीत कर नियमों का पालन करने की अपील की गई एवं लापरवाह वाहन चालकों को चेतावनी दी गई। 




इसी क्रम में प्रमुख तिराहो एवं चैराहा पर लगे पी.ए. सिस्टम के द्वारा  वाहन चालकों से हेल्मेट पहनने एवं सीट बैल्ट लगाने, स्टाॅप लाईन का पालन करने एवं पैदल यात्रीयों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई।




सड़क सुरक्षा माह-2025 में प्रदत्त निर्दंेषों के अनुरूप भोपाल षहर के प्रमुख चैराहों-तिराहों पर आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के बिना हेलमेट के 79 बिना सीटबेल्ट के 27 तीन सवारी 07 एवं तेज गति 04 सहित अन्य कुल 164 उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के चालान बनाए गए।    



आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन,यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।



Post a Comment

Previous Post Next Post