मुख्यमंत्री ने वी.सी.के माध्यम से की जनकल्याण अभियान की समीक्षा
जनकल्याण शिविरों में शतप्रतिशत पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाए-डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने वी.सी.के माध्यम से की जनकल्याण अभियान की समीक्षा
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित शिविरों में शतप्रतिशत पात्र हितग्राहियों को योजनाओ का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। साथ ही घर-घर सर्वे कर, पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिलाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शुक्रवार को वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों को दिए। वीसी में मुख्यमंत्री ने 12 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले युवा दिवस कार्यक्रम सूर्य नमस्कार कार्यक्रम, मंकर संक्राति पर्व पर किए जाने वाले प्रबंधों, स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के शुभारंभ कार्यकम की तैयारियों, धान, उपार्जन की प्रगति एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की।
नीमच के एनआईसी कक्ष में विधायक दिलीप सिह परिहार, अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिह चौहान, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा सहित कुकडेश्वर, जावदएवं अन्य नगर परिषदों के अध्यक्ष जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इस वीडियों कांफ्रेसिंग में विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को नीमच जिले में हुए नवाचारों से अवगत कराते हुए बताया, कि राजस्व महाअभियान के तहत नीमच जिले में सभी ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभाए आयोजित की गई और इन ग्राम सभाओं में जिले में 136 परंपरागत रास्ता विवादों का निराकरण कर, मौके पर से रास्ता खुलवाया गया है।
विधायक मारू ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि नीमच जिले में प्रशासन द्वारा अन्य समीपस्थ जिलों से चिकित्सकों की व्यवस्था कर, जिले में तहसील स्तर पर दिव्यांग स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में मेडिकल बोर्ड के माध्यम से अब तक एक हजार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान कर लाभांवित किया गया है।
इस वीडियों कांफ्रेंसिंग में उपस्थित अधिकारियोंएवं जनप्रतिनिधियों को जनसंपर्क विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, जनकल्याण पर्व से संबंधित पुस्तकएवं फोल्डर भी वितरित किए गए।
Tags
नीमच
