टी.बी. मुक्त भारत अभियान में सहकारी बैंक ने 401 फूड बास्केट एवं एक्सरे मशिन हेतु 2.50 लाख रू. सहायता प्रदान की

 


टी.बी. मुक्त भारत अभियान में सहकारी बैंक ने 401 फूड बास्केट एवं एक्सरे मशिन हेतु 2.50 लाख रू. सहायता प्रदान की। कलेक्‍टर अदिती गर्ग की अध्‍यक्षता में सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. मदंसौर में निक्षय मित्र बनाये जाने हेतु कार्यकम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैननोडल अधिकारी टीबी एवं संयुक्त संचालक चिकित्सा भोपाल डॉ. मनिष सिंहमुख्य चिकित्सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डा. गोविन्दसिंह चौहानजिला क्षय अधिकारी डॉ. आर. के. द्विवेदी,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।


कलेक्‍टर गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को उच्च प्राथमिकता देना। इस अभियान को जन-आंदोलन बनाना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। जिले को टी.बी. मुक्त करने हेतु सभी निक्षय मित्र बनकर सेवा एवं सहयोग प्रदान करें। उक्त कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक एवं सम्बद्ध पैक्स संस्थाओं के 100 कर्मचारियों द्वारा निक्षय मित्र बनकर टी.बी. रोगियों की सहायता करने का संकल्प लेकर 401 फुड बास्केट की 1 लाख 41 हजार रू की राशि प्रदान की गई।

जिला चिकित्सालय मंदसौर को चलीत एक्सरे मशिन क्रय हेतु बैंक की और से 2 लाख 50 हजार रू की राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।  

Post a Comment

Previous Post Next Post