सिंग्रामपुर में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का हुआ आयोजन : दमोह

 


 ग्राम पंचायत सिंग्रामपुर में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मंदीप यादव ने सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी, जनहितैषी योजनाओ की जानकारी दी। उन्होंने कहा यह शिविर प्रत्येक पंचायत में आयोजित हो रहे हैं जिसमें कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित न हो, ऐसा प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं आमजन के लिए वरदान सिद्ध हो रही हैं।


            इस अवसर अजय खटीक, मुलायमचंद्र जैन, खड्ग सिंह, दीपक यादव, राजू राय, गोलू साहू, अजय राय, ग्रामीणजन सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post