आईसीटीसी जौरा द्वारा विश्व एड्स दिवस सप्ताह के समापन पर सिविल हॉस्पिटल जौरा में लगाया गया महिला स्वास्थ्य शिविर मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार के तहत की गई महिलाओं की एचआईवी जांच एचआईवी जांच उपरांत किया गया महिलाओं को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक

 


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय एवं नोडल अधिकारी जिला एड्स नियंत्रण समिति डॉ. नरेंद्र उपाध्याय के निर्देशन में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सिविल हॉस्पिटल जौरा डॉ. आरएस सेमिल के मार्गदर्शन में विश्व एड्स दिवस एक दिसंबर से जन समुदाय को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए चलाई जा रही जागरुकता गतिविधियों के तहत शनिवार को सिविल हॉस्पिटल जौरा में विश्व एड्स दिवस सप्ताह कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सिविल हॉस्पिटल में महिला स्वास्थ्य परिक्षण व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आईसीटीसी के परामर्शदाता संदीप सेंगर, मनीकांत शर्मा, सतेन्द्र रावत के अलावा विभिन्न गांव की आशा कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थिति थी। शिविर में उपस्थित महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए उनकी एचआईवी, वीडीआरएल की जांचें की गई। साथ ही परामर्शदाता संदीप सेंगर ने महिलाओं को विश्व एड्स दिवस की इस वर्ष की मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार थीम के बारे में जानकारी देते हुए आईसीटीसी की कार्य प्रणाली से अवगत कराया। एचआईवी संक्रमण होने के चार कारणों को विस्तार से समझाते हुए एचआईवी जांच के महत्व को समझाया गया एवं गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं की देखरेख एवं गर्भावस्था से तीन माह के भीतर प्रथम एचआईवी की जांच कराने हेतु प्रेरित किया गया। महिलाओं को अपने परिवार में लोगों को एचआईवी की जांच करने हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया।परामर्शदाता मनीकांत शर्मा द्वारा एसटीआई, एआरटी एवं एचआईवी एड्स की जानकारी हेतु संचालित टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में जानकारी दी। एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को सामाजिक भेदभाव से मुक्ती एवं उनके हक अधिकार के लिए बनाए गए एचआईवी एड्स अधिनियम 2017 के प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post