एलडीएम एसएस रघुवंशी ने आज सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानमें ब्यूटी पार्लर एवं कम्प्यूटराइज अकाउंटिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं देते हुए बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान सहायक संचालक जनसंपर्क निहारिका मीना, प्रबंधक एनआरएलएम दतिया नित्या चतुर्वेदी प्रबंधक एनआरएलएम नीतू तिवारी, अरविंद कुमार नोदिया डायरेक्टर आरसेटी फैकेल्टी धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रजापति ऑफिस असिस्टेंट राजू सेन रामेश्वरी दांगी, आकाश यादव, सरोज प्रजापति, राम प्रकाश कुशवाहा तथा पूर्व एवं वर्तमान ब्यूटी पार्लर और कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग के ट्रेनीज उपस्थित रहे
