रायसेन जिले के ग्राम भादनेर निवासी 76 वर्षीय भग्गो बाई आवेदन करने के कुछ ही मिनटों में आयुष्मान कार्ड पाकर बेहद खुश हैं। सुशासन सप्ताह के तहत जनसमस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का लाभ प्रदान करने चलाए जा रहे प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायत भादनेर में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भग्गो बाई द्वारा आयुष्मान कार्ड हेतु आवेदन दिया गया था। शिविर में भग्गो बाई के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही कर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण की गई और कुछ ही मिनटों में भग्गो बाई का आयुष्मान कार्ड बन गया। शिविर में ही विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा भग्गो बाई को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। कुछ ही समय में आयुष्मान कार्ड बन जाने की खुशी भग्गो बाई के चेहरे पर झलक रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतनी जल्दी उनका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा, यह तो सोचा भी नहीं थी। आयुष्मान कार्ड बन जाने से भग्गो बाई अब इलाज के खर्चे की चिंता से मुक्त हो गई हैं।
सफलता की कहानी सुशासन सप्ताह अंतर्गत "प्रशासन गांव की ओर" शिविर में 76 वर्षीय भग्गो बाई को आवेदन करने के कुछ मिनटों बाद ही मिला आयुष्मान कार्ड
byMalik News 24
-
0
Tags
रायसेन
