सुशासन सप्ताह का शुभांरभ : विदिशा

समय पर सेवा देने की प्रतिबद्धता पर खरे उतरे - विधायक टण्डन




सुशासन सप्ताह के तहत विदिशा नगरपालिका के वार्डो मंें शिविरो का आयोजन किया जा रहा है प्रथम शिविर पूरनपुरा चैराहा वार्ड क्रमांक 37 में आयोजित किया गया था। शिविर का शुभांरभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

                विदिशा विधायक मुकेश टण्डन ने इस प्रकार के आयोजन को अतिमहत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समय पर सेवाएं देने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं सभी अधिकारीकर्मचारी इसे अपना व्यवहार में परिवर्तित करें। समय पर निदान होने से आवेदक के साथ-साथ हमें भी आत्म संतुष्टि प्राप्त होती है।

                विदिशा नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने कहा कि निकाय के हरेक घर तक सुशासन की पहल पहुंचेगी ताकि कोई भी व्यक्ति समस्याओं से ग्रस्त ना रहे। ऐसे व्यक्ति जिनकी समस्याओं का निदान उसी दिन नही हो पाएगा तो दूसरे दिन निराकरण करने की पहल की जाएगी। कार्यक्रम को विदिशा जनपद पंचायत के अध्यक्ष ने भी सम्बोधित किया।

                अतिथियों ने प्रतीक स्वरूप विभिन्न योजनाओं से लाभांवित होने वाले हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागो के द्वारा स्टाॅल लगाकर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया है वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार केम्प का भी आयोजन किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ योगेश तिवारी ने बताया कि शिविर में 135 नागरिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। चिकित्सको द्वारा स्वास्थ्य उपचार संबंधी दवाईयां व सलाह दी गई है। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनानेराजस्वमहिला एवं बाल विकास विभाग सहित निकाय की विभिन्न शाखाओं के स्टाॅल पृथक-पृथक लगे हुए थे। कार्यक्रम में पार्षदगणो के अलावा अन्य विभागो के अधिकारीकर्मचारी मौजूद रहें। आगंतुको के प्रति आभार विदिशा एसडीएम क्षितिज शर्मा के द्वारा अभिव्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post