70 साल से अधिक उम्र के नागरिकों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाना निरंतर जारी - भोपाल में 23 हजार से ज्यादा कार्ड बने

  घर बैठे ही डाउनलोड किए जा सकते हैं कार्ड





आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल एवं उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए निरंतर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जिले में अब तक 23 हजार से ज्यादा आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला प्रशासन, नगर निगम और ग्राम पंचायतों के सहयोग से कार्ड बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा योजना से सम्बद्ध शासकीय एवं अशासकीय चिकित्सालयों व नर्सिंग होम में भी कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 

    आयुष्मान कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड भी किया जा सकता है। इसके लिए beneficiary.nha. gov.in पर जाकर beneficiary login करना होता है। सर्वप्रथम स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड एवं मोबाइल नंबर प्रविष्टि कर उसे वेरीफाई करना होता है। वेरिफिकेशन पर प्राप्त ओटीपी एवं स्क्रीन के नीचे दर्ज कैप्चा कोड को प्रविष्ट कर लॉगिन के पश्चात मुख्य पेज प्रदर्शित होता है। इस पेज पर CLICK HERE TO LOGIN पर  जाकर अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड को प्रविष्ट करके कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। 

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 70 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार आयुष्मान योजना से एम्पनेल्ड किसी भी सरकारी अथवा निजी अस्पताल में जाकर प्रधानमंत्री वय वंदना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान सम्बद्ध 14 शासकीय एवं 160 निजी  अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की सुविधा दी जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post