राजस्व महा-अभियान 3.0 अंतर्गत मक्‍सूधनगढ के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुरा एवं बलरामपुरा में जनसमस्‍या निराकरण के लिये लगाया गया कैंप

 कलेक्‍टर द्वारा लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिये कैंप लगाने के दिये गये थे निर्देश



शासन के निर्देशानुसार राजस्व महा-अभियान 3.0 का सफल संचालन जिले में कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के मार्गदर्शन में जारी हैं। अभियान के तहत राजस्व विभाग के लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को राजस्व महा-अभियान में ठीक किया जा रहा है।  

कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा विगत दिवस तहसील मधुसूदनगढ़ भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुरा और बलरामपुरा में शिकायतों के निराकरण के लिय कैंप लगाने के निर्देश दिये गये थे। आज इसी क्रम में राजस्व महाभियान की प्रगति और आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेशन के साथ जनसमस्या निराकरण हेतु ग्राम स्तरीय कैम्प का आयोजन किया गया। आज कैंप के दौरान 06 फ़ौती, 03 बंटवारे, 08 जाति प्रमाण पत्र, 17 फार्मर रजिस्ट्री, 09 आरओआर , 22 आधार अपडेट,  एवं 12 आयुष्मान कार्ड मौके पर की बनाये गये ।

Post a Comment

Previous Post Next Post