प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पी.सी. आर्य की अध्यक्षता में व जिला न्यायाधीश/सचिव रश्मि मिश्रा जिला न्यायाधीश उपदेश कुमार राठौर एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण तूमराची धुर्वे की उपस्थिति में मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज, अशोकनगर में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक के द्वारा विभिन्न कानूनी जानकारियां दी गई। साथ ही कॉलेज द्वारा आयोजित निंबंध, चित्रकला, वाद-विवाद, साफ-सफाई आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को मानवाधिकारों, नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं व उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं) योजना- 2015 अंतर्गत एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) विषय पर जानकारी दी गईं। प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष पी.सी. आर्य द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को 10 दिसंबर, 2024 मानवाधिकार दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्रता, समानता और गरिमा का अनुभव करने का अधिकार प्रदान करता हैं। ये अधिकार न केवल कानूनी हैं, बल्कि इंसानियत और न्याय की बुनियादी नींव भी हैं।
मानवाधिकार दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमें समाज में समानता और शांति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए, ताकि हर व्यक्ति को न्याय मिले और उसकी गरिमा का सम्मान किया जाए। संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, कानून बनने की प्रक्रिया, संविधान की उद्देशिका विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई एवं उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के तीन 3 मूल मंत्र बताये- अनुशासन, दृढ़ निश्चिय एवं समर्पण। ये मूलमंत्र किसी भी क्षेत्र में व्यक्ति को सफलता की ओर ले जाते है। साथ ही पॉक्सो एक्ट के संबंध में बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार का गलत व्यवहार होने पर तुरंत अपने माता-पिता, षिक्षक या 1098 चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर एवं 100 डायल कर पुलिस को सूचित करें एवं अन्य किसी भी प्रकार की विधिक सहायता एवं विधिक सलाह हेतु नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में पॉलीटेक्निक प्राचार्य व्ही.के. गुप्ता, जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेष पटेल, लीगल एड डिफेंस काउंसल से डिप्टी रफीक खान एवं पैरालीगल वालंटियर्स कुमार संभव व विवेक यादव सहित शिक्षकगण एवं बच्चे उपस्थित रहे।
