जिला रतलाम की नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं विशेष अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी की उपस्थिति में जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा द्वारा’’हम होंगे कामयाब पखवाड़े’’ का समापन समारोह एवं ’’जन कल्याणा पर्व’’ का शुभारंभ किया गया। तुलसी के गमले से जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा द्वारा मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, अर्चना झालानी एवं डिप्टी कलेक्टर राधा महंत का स्वागत किया गया।
प्रभारी परियोजना अधिकारी प्रियंका बैरागी द्वारा डिप्टी कलेक्टर आर्ची हरित का स्वागत किया गया। सिन्हा द्वारा जेंडर के आधार पर हो रही हिंसा पर निशाना साधते हुए 16 दिवसीय ’’हम होंगे कामयाब पखवाड़े’’ की आयोजित विभिन्न गतिविविधयों के बारे में सभाकक्ष को बताया गया।डिप्टी कलेक्टर राधा महंत द्वारा उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को मोबाईस से दूर रहते हुए स्वयं का आध्यात्म से जोड़ने की पहल की गई। डिप्टी कलेक्टर आर्ची द्वारा घर परिवार हर स्थान पर जेंडर के आधार पर हो रही हिंसा का तत्समय ही विरोध करने हेतु उद्बोधन दिया गया। मनीषा शर्मा द्वारा महिला बाल विकास के द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए बच्चों को मोबाईल से रहकर पढ़ाई पर ध्यानाकर्षित करने हेतु उद्बोधन दिया गया। बच्चों द्वारा जेंडर आधारित हिंसा, घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर बनाई गई चित्रकला की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
ग्रामीण अंचल की चंचल परिहार द्वारा ’’हम होंगे कामयाब’’ को गीत के रूप में प्रस्तुती दी गई। आयोजन के दौरान विकासखंड रतलाम में विभिन्न स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, काव्य प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के बच्चों का मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया जाकर पुरूस्कृत किया गया। आयोजन के दौरान जिला रतलाम में रॉयल कॉलेज एवं आर्ट्स एवं साईस कॉलेज के विशेष योगदान के कारण उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु संस्था परिवाहर का सम्मान किया गया। आयोजन में ’’हम होंगे कामयाब’’ एवं ’’जनजागरूकता पर्व’’ पर मनमोहक फूलों की रंगोली बनाई गई। आयोजन में महिला एवं बाल विकास की हब लिपिक यशोदाकुंवर राजावत, ईमरान एहमद, अभिषेक श्रीवास्तव, अपूर्वा मोल्या, कुमारी आयुषी पोरवाल, कु. तारा, पर्यवेक्षक शशिलकला मण्डराह, ज्योति सोनी, संगीता ग्वाले, जिला समन्वयक सुनील सेन इत्यादि की रही। रतलाम पब्लिक स्कूल की बच्चों द्वारा घरेलूम हिंसा पर आकर्षक पेंटिंग विशेष सराहनीय रही। सम्मान हेतु उपस्थित सभी बच्चों अपने द्वारा बनाई गई पेंटिंग के साथ उपस्थित रहे।
रतलाम पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डॉ. संयोगिता सिंह द्वारा विभिन्न गतिविधियों के आयोजन में सराहनीय सहयोग का विभाग द्वारा सराहा गया। संचालन रतलाम शहर 1 की परियोजना अधिकारी चेतना गेहलोद द्वारा किया गया एवं आभार यशोदाकुंवर राजावत द्वारा माना गया।
