गीता महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को जिला जेल हरदा में गायत्री शक्तिपीठ हरदा के सौजन्य से पंचकुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य, स्वामी विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदा डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल ने अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर श्रीमद् भागवत गीता के अध्याय 15 के श्लोको का सस्वर पाठ किया, जिसका अधीक्षक, जिला जेल हरदा ने हिन्दी अनुवाद सुनाया। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के ईश्वर के पुरूषोत्तम रूप का व्याख्यान किया गया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक प्रभात कुमार, उप जेल अधीक्षक एवं अन्य शासकीय सेवक उपस्थित रहे।
Tags
हरदा
