भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में मिला क्षत - विक्षत शव का हिस्सा, पहचान में जुटी पुलिस

 


थाना कोलार क्षेत्र अंतर्गत पुलिस हाउसिंग सोसायटी मोड़ के पास, प्रियंका नगर मे एक खाली निर्माणाधीन बेसमेंट मे मानव अंग मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस दल द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर मर्ग क्रमांक 94/2025 धारा 174 जाफौ के तहत मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

 घटनास्थल पर अज्ञात शव का एक पैर, दुसरे पैर की हड्डी व एक हाथ की हड्डी के अतिरिक्त मृतक के धड़ व सिर का हिस्सा नही मिला है।

मर्ग पंजीबद्ध एवं प्रारंभिक जांच मौके पर पाए गए शव की स्थिति अत्यंत क्षत-विक्षत एवं सड़ी-गली अवस्था में थी, जिससे शव की पहचान तत्काल रूप से संभव नहीं हो सकी। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तथा मर्ग क्रमांक 94/2025 धारा 174 जाफौ के तहत कायम कर जांच में लिया गया। 

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं साक्ष्य संकलन किया गया। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया। 

मानव अंग दुपट्टे से बंधे हुए थे जिस पर अंकित कंपनी/फर्म का नाम “DEEP TEX” की जानकारी प्राप्त की गई है जिससे उक्त कंपनी/फर्म के संचालक से भोपाल एवं मध्यप्रदेश मे सप्लाई करने वाले डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी प्राप्त कर दुपट्टे के संबध मे जानकारी प्राप्त की जा रही है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मेडिकल निष्कर्ष :-

शव को पीएम हेतु शासकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा विस्तृत पोस्टमार्टम किया गया।

प्रारंभिक चर्चा अनुसार :-

शव किसी वयस्क व्यक्ति (Adult Person) का प्रतीत होता है।

शरीर पर किसी प्रकार की बोन इंजरी या गंभीर बाहरी चोट नहीं पाई गई है।

शव की स्थिति ऐसी है कि यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि मृतक पुरुष है या महिला।

इस स्थिति में शव से प्रिज़र्व किए गए बॉडी पार्ट्स को DNA एनालिसिस हेतु फारेसिंक साईंस लेब्रोट्री भेजा गया है, जिससे लिंग निर्धारण (Gender Identification) कराया जाएगा।

जांच एवं तस्दीक की कार्यवाही

थाना कोलार पुलिस द्वारा 04 अलग-अलग टीम का गठन किया गया है शव की पहचान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस हेतु  :–

भोपाल नगर क्षेत्र, सीमावर्ती जिलों एवं थानों में दर्ज गुमशुदगी के प्रकरणों से शव की तस्दीक कराई जा रही है।

आसपास के क्षेत्र में घर-घर पूछताछ, दुकानदारों एवं स्थानीय निवासियों से जानकारी एकत्र की जा रही है।

क्षेत्र में CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि शव मिलने के पूर्व किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति का पता लगाया जा सके।

सर्च ऑपरेशन एवं विशेष टीम एक विशेष सर्च टीम गठित की गई है जो

डी-मार्ट क्षेत्र एवं आसपास के नालों, झाड़ियों, खाली स्थानों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

संभावित रूप से शव के अन्य भागों या संबंधित साक्ष्यों की तलाश की जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post