धनतेरस व दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये पुराना भोपाल जोन 03 क्षेत्रातंर्गत सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया

 अवैध रूप से खड़े वाहनों के वाहन स्वामी/ चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई । 


पुलिस आयुक्त भोपाल, हरिनारायणाचारी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मोनिका शुक्ला, पुलिस उपायुक्त यातायात, जितेन्द्र सिंह पॅंवार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात बसंत कौल के मार्गदर्षन में नगर पालिका निगम विभाग के अतिक्रमण दस्ता के पदाधिकारी/कर्मचारी एवं एसीपी ट्रैफिक, विजय कुमार दुबे एवं संभाग हनुमानगंज से एसीपी राकेश सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना यातायात से निरीक्षक संजय सूर्यवंशी, सूबेदार विवेक गौर, सूबेदार कुलदीप मिश्रा, उनि-विवेक शर्मा क्रेन प्रभारी सउनि. अनिल तिवारी, सउनि. रामबख्स सिंह, सउनि विनोद सिंह, सउनि. महेष शर्मा, सउनि. जमुनाप्रसाद, प्रधान आरक्षक षिवकुमार त्रिवेदी व अन्य यातायात पुलिसकर्मी व उपनिरीक्षक विवेक शर्मा थाना हनुमानगंज, निरीक्षक अजय सोनी थाना प्रभारी मंगलवारा, सउनि मानसिंह मालवीय थाना कोतवाली, नगर निगम अधिकारी महेष गौर व अन्य पुलिस स्टाफ के सहयोग से समय 12ः00 बजे से शाम 6ः30 बजे तक पीजीबीटी रोड से डीआईजी बंगला, चौकसे नगर से भोपाल टाॅकिज, भोपाल टाॅकिज से नादरा बस स्टैण्ड चैराहा, बस स्टैण्ड से घोड़ा नक्कास, घोड़ा नक्कास से मंगलवारा गणेष चैक, गणेश चौक से छोटे भईय्या चौराहा, हनुमानगंज गल्ला मार्केट, आजाद मार्केट, जुमेराती मार्केट, जनकपुरी से इमामबाड़ा चैकी, सिंधी मार्केट, पीरगेट से रेतघाट, पीरगेट से मालीपुरा तक सार्वजनिक मार्ग पर व्यापारियों, दुकानदारों, ठेलों द्वारा किये गये अतिक्रमण/अवैध छज्जेे, फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया एवं उक्त सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप रखे 05 डम्पर सामान नगर निगम द्वारा जप्त किया गया साथ ही अवैध रूप से खड़े चार पहिया वाहनों को हटवाकर वाहन स्वामी/चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर मार्ग को सुगम बनाया गया


नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि, अपने व अन्य नागरिकांे के जीवन, षरीर व वाहनों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात नियमों का पालन करना सुनिष्चित करें तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।




Post a Comment

Previous Post Next Post