भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा उद्घोषित थीम ‘‘परवाह’’ और सुप्रीम कोर्ट रोड़ सेफ्टी कमेटी की अनुशंसाओं के अंतर्गत राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ लीगल स्ट्डीज में लाॅ स्टूडेट्स के लिए रोड सेफ्टी हेतु यातायात मोटर व्हीकल एक्ट एवं यातायात रूल्स के लिए सेमिनार का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र सम्मिलित हुए। उनके साथ पुलिस उपायुक्त यातायात जितेंन्द्र सिंह पवॅार, सहायक पुलिस आयुक्त जोन-4 यातायात देवेंन्द्र सिंह यादव, एलएनसीटी के सदस्य के रूप में चांसलर जे.एन. चौकसे, वाईस चांसलर आर.एन थापक, डीन डाॅ मुकेष साहू एवं विधी के अध्यनरत लगभग 275 विद्यार्थी व एलएनसीटी काॅलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक, प्राध्यापक व स्टाॅफ उपस्थित रहा साथ ही यातायात प्रषिक्षण शाखा के सहायक गिरीष सारस्वत उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति पुलिस आयुक्त द्वारा अपने व्याख्यान में कहा कि, सड़क दुर्घटना में घर का व्यस्क व्यक्ति जो घर जिम्मेदारी निर्ववहन करता है उसकी अकस्मिक मृत्यु होने से उसके घर पर आर्थिक सकंट उत्पन्न हो जाता है। प्रदेष में होने वाली हत्या की घटना से अधिक सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाती है। यह आवष्क है की यातायात जागरूकता से जुडे़ ऐसे आयोजन वर्ष भर आयोजित होना चाहिए, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यातायात नियमों की जानकारी पहुुंच सकें तथा स्कूल,काॅलेज को यातायात कानुन व नियमों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया जा सके। वर्तमान में हमारा समाज युवाओं का समाज है जिसमें अधिकतर आबाधी युवाओं की है।
सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जोन-4 ने अपने व्याख्यान में कहा की आकडों के अनुसार 60 प्रतिषत दुर्घटना दो-पहिया वाहन की होती है जिसमें 30 प्रतिषत हेलमेट नही लगाने से सिर पर गंभीर चोट या मृत्यु होती है। साथ ही यातायात नियमों एवं उसके पालन पर जिवन सुरक्षा को लेकर के वर्तमान स्थिति के परिपेक्ष्य में संबोधित किया।
अंत में यूनिवर्सिटी के डीन डाॅ मुकेष साहू ने पुलिस आयुक्त और यातायात के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इतना महत्वपूर्ण समय निकाल कर आना और यातायात षिक्षा के लिए इतनी संवेदनषीलता रखना इसके लिए संम्पूर्ण यूनिवर्सिटी बहुत आभार व्यक्त करती हैं।
नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि, अपने व अन्य नागरिकांे के जीवन, षरीर व वाहनों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात नियमों का पालन करना सुनिष्चित करें तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 या ूींजेंचच हेल्प लाईन न-7587602055 पर सम्पर्क करें।


