महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में समग्र अग्रवाल समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व दक्षिण- पश्चिम क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी ने बाणगंगा चौराहे पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया ।
भव्य शोभा यात्रा में अग्रवाल समाज के सामाजिक बंधुओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान अग्रसेन की 5149 जयंती पर सामाजिक बंधुओ ने हर्षोल्लास के साथ भव्य यात्रा में शामिल हुए, विधायक सबनानी ने अपने निवास 45 बंगले स्थित चौराहे पर यात्रा का भव्य स्वागत कर सभी सामाजिक बंधुओ को भगवान अग्रसेन की जयंती की शुभकामनाएं दी। यात्रा में शामिल वरिष्ठ जनों ने विधायक भगवानदास सबनानी का साफा बांधकर अभिनंदन किया, और उन्हें इस शुभ अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जोन अध्यक्ष एवं पार्षद आरती राजू अनेजा पार्षद ब्रजुला सचान वरिष्ठ नेता राजू अनेजा मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल वरिष्ठ नेता लीलेद्र मारण आशा पारोचे मोंटी जैन पंकज त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
भोपाल


