प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रबुद्धजन संवाद का शुभारंभ महापौर मालती राय ने विधायक भगवानदास सबनानी व पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे की उपस्थिति में किया।
राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल के देवी अहिल्याबाई सभागार में शनिवार को आयोजित प्रबुद्धजन संवाद का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया एवं वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती, जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव के अलावा डॉ. अभिजीत देशमुख सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Tags
भोपाल


