महापौर मालती राय महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित हुई और सामाजिक बंधुओं को बधाई दी।
महापौर मालती राय शनिवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य शोभायात्रा में पॉलीटेक्निक चौराहे पर सम्मिलित हुई और समग्र अग्रवाल समाज एवं महिला मंडल की सदस्यों को बधाई दी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समग्र अग्रवाल समाज के सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।