महापौर मालती राय ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत मंदिर में की साफ-सफाई की।
महापौर मालती राय ने रविवार को मनीषा मार्केट स्थित धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई का अभियान प्रारंभ करते हुए मंदिर में साफ-सफाई कार्य में सहयोग किया।
इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती, जोन अध्यक्ष बाबूलाल यादव व स्नेहलता रघुवंशी के अलावा विकास वीरानी, भगवत रघुवंशी, पीयूष गोयल सहित बड़ी संख्या श्रद्धालुजन मौजूद थे।

