महापौर मालती राय ने सेवा पखवाड़ा के तहत स्वदेशी अपनाने हेतु नागरिकों का किया आव्हान

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महापौर मालती राय ने स्वदेशी अपनाने हेतु नागरिकों का किया आव्हान।


महापौर मालती राय ने रविवार को मनीषा मार्केट में सेवा ही पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न दुकानों व व्यवसायिक संस्थानों पर ‘‘स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ’’ स्लोगन युक्त पोस्टर चिपकाए साथ ही नागरिकों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आव्हान भी किया। 



इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र यती, जोन अध्यक्ष बाबूलाल यादव व स्नेहलता रघुवंशी, पार्षद अरविन्द वर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक व व्यवसायी मौजूद थे।





Post a Comment

Previous Post Next Post