विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष में फार्मेसी महोत्सव मनाया गया

 


25 सितंबर 2025 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष में फार्मेसी महोत्सव मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले हिंदी भवन भोपाल में भगवानदास सबनानी विधायक दक्षिण-पश्चिम भोपाल के मुख्य आतिथ्य में, एस बी सिंह प्रांताध्यक्ष मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की अध्यक्षता में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल के विशेष आतिथ्य मे प्रदेश के फार्मासिस्ट भोपाल में एकत्रित होकर इस दिवस को समारोह के रुप में मनाया। 

     कार्यक्रम मे मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी माननीय विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा  किया गया । 


    इस अवसर  पर  मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि  फार्मासिस्ट निरंतर शोध कार्य कर मानवता की सेवा कर रहे हैं, रोगियों को सही दवाएं उपलब्ध करवा कर फार्मासिस्ट जनस्वास्थ्य रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, आपने आशा व्यक्त किया है कि फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन अच्छे स्वास्थ्य और टिकाऊ स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा ।

    उपमुख्यमंत्री माननीय राजेंद्र शुक्ला ने अपने संदेश में कहा है की स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्टो की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है ,फार्मासिस्ट की सेवा भावना और समर्पण से ही दावाओ की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता से उपचार सुनिश्चित होता है ,आपने विश्वास व्यक्त किया है कि यह महोत्सव फार्मासिस्ट समुदाय को प्रेरित करेगा और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक से अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा ।


            माननीय नरेंद्र  शिवाजी पटेल राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मध्य प्रदेश ने अपने संदेश में कहा है कि फार्मासिस्ट लगातार शोध कार्य कर जन सेवा का कार्य कर रहे हैं ,रोगियों को आवश्यक गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने में इनकी भूमिका सराहनीय है, आपने विश्वास व्यक्त किया है कि इसी तरह से सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने/ स्वास्थ्य प्रणाली को उत्कृष्ट बनाने में महती भूमिका फार्मासिस्ट निभाएंगे।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव सुनील सिंह ने प्रदेश में फार्मासिस्ट के रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक माननीय भगवानदास सबनानी का ध्यान आकर्षित करते हुए शासन से मांग की, इस पर विधायक सबनानी ने आश्वस्त किया कि इस समस्या पर माननीय मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री से चर्चा कर इसका समाधान कराने का प्रयास करूंगा।



   समारोह में मुख्य रूप से फार्मासिस्ट प्रतिनिधि कमलेश सिंह प्रांतीय संयोजक फार्मासिस्ट प्रकोष्ट, अजीज खान, आई पी मिश्रा रीवा, संजय सिंह परिहार, जय सिंह पटेल, आंकाक्षा शुक्ला, गणेश मेहरा, सर्लैश राजपूत, विनोद कामदे, बी के त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह, लवेश के साथ साथ सैकड़ों फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।

        कार्यक्रम का संचालन शरद मेश्राम ने तथा सुनील सिंह प्रांतीय सचिव मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post