उन्नत एवं संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त बनाते हैं - निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी

 निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किया रायकवार 
समाज धर्मशाला निर्माण हेतु भूमिपूजन


निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा है कि समाज की उन्नति और संगठन से ही राष्ट्र सशक्त होता है और धार्मिक एवं सामाजिक धरोहरें समाज की संस्कृति को संजोने और संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका का निर्वहन करती हैं। सूर्यवंशी ने यह विचार होली चौक बुधवारा में रायकवार समाज धर्मशाला निर्माण हेतु भूमिपूजन करते हुए व्यक्त किये।



निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 23 के अंतर्गत होली चौक बुधवारा में लगभग 05 लाख 15 हज़ार रूपये की लागत से बनने वाली रायकवार समाज धर्मशाला निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित करते हुए सूर्यवंशी ने कहा कि धर्मशाला का निर्माण समाज की एकता, संस्कार और प्रगति का सशक्त प्रतीक होगा। धर्मशाला न केवल रायकवार समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायी पहल होगी। सूर्यवंशी ने कहा कि समाज की उन्नति और संगठन से ही राष्ट्र सशक्त होता है। ऐसी धार्मिक एवं सामाजिक धरोहरें समाज की संस्कृति को संजोने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाती हैं । 


इस अवसर पर सुभाष रायकवार, दीपचंद रायकवार, अमित रायकवार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post