निगम ने भगवान श्री गणेष की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु शहर के स्थायी विसर्जन कुंडों/घाटों सहित अस्थाई कुंडों पर की व्यापक व्यवस्थाएं

 विसर्जन कुंडों/घाटों पर व्यापक व्यवस्थाओं की 
निगरानी कर रहे है वरिष्ठ अधिकारी

निगम प्रशासन ने प्रतिमाओं को स्थायी अथवा अस्थायी 
विसर्जन कुंडों में ही विसर्जित करने की अपील की है

भगवान श्री गणेष उत्सव के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर विराजे भगवान श्री गणेष की प्रतिमाओं को पूर्ण विधि-विधान के साथ विसर्जित कराने हेतु अनन्त चतुर्दषी पर निगम द्वारा शहर के 08 स्थायी विसर्जन कुंडों/घाटों तथा 33 अस्थाई विसर्जन कुंडों पर व्यापक व्यवस्थाएं की है। महापौर श्रीमती मालती राय के निर्देश पर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने विजर्सन कुंडों/घाटों पर सभी व्यवस्थाओं को विसर्जन समाप्ति तक निरंतर सुव्यवस्थित ढंग से सुनिष्चित कराने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। निगम प्रशासन ने शहर के श्रद्धालुजन से अपील की है कि वह भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को केवल निर्धारित विसर्जन कुंडों में ही विसर्जित करें और जलाशयों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें ।


     
महापौर मालती राय के निर्देशों के परिपालन एवं निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के आदेष पर शहर के स्थायी प्रेमपुरा, रानी कमलापति, खटलापुरा, संत हिरदाराम नगर, शाहपुरा, हथाईखेड़ा, मालीखेड़ी एवं समरधा के विसर्जन कुंडों/घाटों पर लगभग 01 दर्जन क्रेन, 16 पोकलेन मशीने एवं 25 विसर्जन वाहन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु लाईटे, सुरक्षा हेतु जीवन रक्षक उपकरणों से लैस फॉयर ब्रिगेड का अमला व गोताखोर एवं प्रत्येक घाट पर कंट्रोल रूम की स्थापना हेतु टेंट, माईक आदि की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त जोन स्तर पर 33 अस्थाई कुंडों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के एकत्रीकरण एवं ससम्मान विसर्जन हेतु टेंट, टेबिल, कुर्सी, पूजन सामग्री व अन्य प्रकार के अपशिष्ट हेतु पृथक-पृथक पात्र तथा विसर्जन हेतु 25 विशेष वाहन तथा 21 जोन स्तर से विसर्जन वाहनों की व्यवस्था की गई है। निगम द्वारा स्थायी एवं अस्थायी विसर्जन कुंडों/घाटों तथा चल समारोह मार्गों पर साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, बिजली के तारों का संधारण एवं पर्याप्त प्रकाष व्यवस्था, वृक्षों की आवष्यकतानुसार कटाई-छटाई, आवारा मवेषियों को हटाने आदि व्यवस्था भी की जा रही है। निगम आयुक्त नारायन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह विसर्जन की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराएं और विसर्जन समाप्ति तक इन्हें निरंतर बनाए रखे। 



निगम ने 08 स्थायी विसर्जन कुडों/घाटों के अतिरिक्त जोन स्तर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को ससम्मान प्राप्त करने और विसर्जन के लिए 33 अस्थायी विसर्जन कुण्ड बनाये हैं। बैरागढ़ (फायर स्टेषन), भवानी चौक (पीरगेट), टीला जमालपुरा शापिंग काम्पलेक्स, नारियलखेड़ा पीपल चौराहा, शाहजहांनाबाद पानी की टंकी, नादरा बस स्टैण्ड, मंगलवारा थाने के पास,घोड़ा नक्कास के पास, काली जी का मंदिर, रेलवे स्टेषन प्लेटफार्म नं. 01, चांदबढ़, हवीविया स्कूल के पास जोन में, प्रभात चौराहा, गोविंदपुरा डच्म्ठ गेट के सामने बीकानेर स्वीट्स के पास, जोन कार्यालय, सुभाष नगर, चेतक ब्रिज के पास (वार्ड क्र. 58, 59 के पास), अवधपुरी चौराहा, वार्ड कार्यालय, आनंद नगर, पिपलानी पेट्रोल पंप के पास, मीनाल रेसीडेंसी, करोंद चौराहा, लालघाटी चौराहा, प्रेमपुरा, रानी कमलापति, शाहपुरा विसर्जन घाट पर अस्थायी विसर्जन कुंड स्थापित किए है। अस्थायी विसर्जन कुंडों के समीप के क्षेत्रों के श्रद्धालुजन भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जित कर सकते है। इन अस्थायी विसर्जन कुण्डों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जोनल अधिकारियों एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्रशासन ने जिम्मेदारी दी है। 


निगम प्रशासन ने श्रद्धालुजन से अपील की है कि जलाशयों की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत निगम द्वारा स्थापित किए गए अस्थायी/अस्थायी विसर्जन कुंडों में ही भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जित करें और अपने शहर एवं जलाशयों को साफ, स्वच्छ बनाए रखे।


Post a Comment

Previous Post Next Post