महापौर मालती राय ने किया शिक्षिकाओं का सम्मान

 


महापौर मालती राय ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कटारा हिल्स स्कूल में शिक्षिकाओं का सम्मान किया।


महापौर मालती राय ने शुक्रवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में द कटारा हिल्स स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। महापौर राय ने स्कूल की शिक्षिकाओं का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया एवं शिक्षक दिवस की बधाई दी। 


इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी व शिक्षक, विद्यार्थी व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post