माननीय सुप्रीमकोर्ट कॅमेटी आॅन रोड सेफ्टी के दिषा निर्देष एवं पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय द्वारा बढती सड़क दुघर्टना व उसमें होने वाली मृत्युदर को कम करने के उद्देष्य से एवं लोगों को यातायात नियमों का पालन कराये जाने हेतु दिनांक-08.09.2025 से 22.09.2025 तक प्रदेश स्तरीय विशेष अभियान चलाये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया हैं ।
जिसके पालन में दिनांक-08.09.2025 को यातायात नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध-08, बिना हेलमेट-127, बिना सीट बेल्ट-22, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग-07, शराब पीकर वाहन चलाने पर-02, राॅग साईड वाहन चलाने पर-07, ओव्हर लोडिंग वाहन चलाने पर-03, बिना लायसेंस वाहन चलाना-02, बिना फिटनेस-02, चालानी कार्यवाही की जाकर 76,900 रूपये समन शुल्क जमा कराया गया ।
नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि, अपने व अन्य नागरिकांे के जीवन, षरीर व वाहनों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात नियमों का पालन करना सुनिष्चित करें तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।


