सागर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में होटल के पास एक 13 वर्षीय किशोर मिला हैं, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07-09-2025 को रात्रि 07:40 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक जवाहर सिंह एवं पायलेट इरफ़ान अहमद ने मौके पर पहुँचकर 13 वर्षीय किशोर को संरक्षण में लिया।
डायल-112 जवानों ने किशोर से जानकारी लेने पर बताया कि खुरई का रहने वाला हूँ, मामा के घर आया हुआ था साथ छूट जाने से रास्ता भटक गया हूँ डायल-112 जवानों ने ग्रामीणों से पूछताछ कर बालक के परिजन का पता किया और बालक को एफआरव्ही वाहन से ले जाकर पहचान व सत्यापन उपरांत बालक को परिजन से मिलाया।
