भोपाल में विधायक आरिफ मसूद ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री एकत्रित करने की अपील की है।विधायक आरिफ मसूद की अपील पर पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत कैंप लगाए गए हैं। 8 सितंबर से सुबह 9 बजे से बुधवारा चौराहा, कमला पार्क, जिंसी, इतवारा, भारत टाकीज, चिकलोद रोड, काज़ी कैंप, बाल विहार और मस्जिद साजिदा सुल्तान कर्बला अशोका गार्डन नूरमहल जैसे कई स्थलों पर राहत सामग्री एकत्रित की जा रही है। इस कैंप में लोग बाढ़ प्रभावितों के लिए राशन और जरूरी सामान जैसे चावल, दाल, तेल, मसाले, टारपॉलिन, मच्छरदानी, टूथपेस्ट, ब्रश, सूखा दूध, साबुन शकर साबुन दाल गरम मसाला आदि दान कर रहे हैं। नगद दान स्वीकार नहीं किया जा रहा है ।
विधायक आरिफ मसूद ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कैंपों में पहुंच कर पंजाब के बाढ़ पीड़ित भाइयों और बहनों की सहायता करें ताकि राहत सामग्री समय पर प्रभावित इलाकों तक पहुंचाई जा सके। यह कदम सामाजिक एकता और मानवता की सेवा का प्रदर्शन है, जिसमें भोपाल के लोग पंजाब के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। इन कैंपों पर जाकर राहत सामग्री दान कर सकते हैं। आपकी सहायता से प्रभावित परिवारों तक जल्दी राहत पहुंचेगी।
Tags
भोपाल

