दतिया जिले के थाना भांडेर क्षेत्र में बैंजापारा गाँव में चिरगाँव रोड पर कार और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से दम्पति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 09-09-2025 को शाम 04 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल भांडेर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया ।
डायल-112 सैनिक लाखन सिंह पायलेट राजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि पालतू पशु सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर मोटर साईकिल से हुई टक्कर जिसमे मोटर साईकिल सवार दम्पति घायल हो गए है। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल दम्पति को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर भांडेर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है ।
