सागर के थाना रहली क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहपुर से भोपाल जा रहे कॉलर एवं उनके साथियों की कार का ईंधन देर रात हाईवे रोड पर हुआ खत्म, डायल-112 जवानों ने सहायता कर गंतव्य के लिए रवाना किया


 

सागर के थाना रहली क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहपुर से भोपाल जा रहे कॉलर एवं उनके साथियों की कार का ईंधन ख़त्म हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10-09-2025 को रात्रि 01:25 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल रहली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक धरम सिंह पायलेट रामचंद्र कुर्मी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि नरसिंहपुर से भोपाल जा रहे कॉलर एवं उनके साथियों की कार हाईवे रोड पर चाँदपुर तिराहे के पास ईंधन ख़त्म हो गया था, आसपास कोई सहायता नहीं मिलने पर कॉलर ने डायल-112/100 पर कॉल कर माँगी मदद,डायल-112 जवानों ने मौके पर पहुँचकर कॉलर को एफआरव्ही वाहन से पेट्रोल पम्प छोड़ा और ईंधन उपलब्ध कराकर गंतव्य के लिए रवाना किया । देर रात हाईवे पर सहायता के लिए कॉलर द्वारा डायल-112 जवानों का आभार व्यक्त किया गया ।


Post a Comment

Previous Post Next Post