भिंड के थाना गोरमी क्षेत्र में 03 वर्षीय बालक घर का रास्ता भटका, डायल -112 जवानों ने माँ से मिलाया

 


भिंड ज़िले के गोरमी थाना क्षेत्र में एक 04 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 09-09-2025 को 1900 बजे  प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल गोरमी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 एफआरव्ही स्टाफ आरक्षकमहेश गुर्जर और पायलेट सुनील शर्मा ने घटनास्थल पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालक  को एफआरव्ही वाहन में सुरक्षित बैठाकर आसपास के क्षेत्रों में परिजनों की तलाश और स्थानीय निवासियों से पूछताछ करने पर बालक की माँ मिली। जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बालक को माँ के सुपुर्द किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post