राजगढ़ के थाना माचलपुर क्षेत्र में धनौया गाँव के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 05 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10-09-2024 को रात्रि 01 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल माचलपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक नरहरि एवं पायलेट लखन ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कार अनियंत्रित होकर पुलिया में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 05 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने सभी घायलों को एफ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल माचलपुर में भर्ती कराया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा ।
