समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव द्वारा आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए शिवम यादव को समाजवादी छात्र सभा, मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
शिवम यादव छात्र राजनीति के अनुभवी, विचारशील और संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय रूप से मजबूत करने वाले युवा नेता हैं। वे लंबे समय से समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार और छात्र हितों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी यह नियुक्ति पार्टी के छात्र मोर्चे को नए उत्साह, दिशा और संघर्षशील नेतृत्व प्रदान करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने इस अवसर पर कहा कि "शिवम यादव जैसे ऊर्जावान और वैचारिक रूप से समर्पित युवा का नेतृत्व में आना समाजवादी आंदोलन के लिए शुभ संकेत है। हमें विश्वास है कि वे डॉ. राममनोहर लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों को छात्र-युवाओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"
समाजवादी पार्टी का छात्र मोर्चा हमेशा से शिक्षा, रोज़गार, सामाजिक न्याय और संविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षशील रहा है। शिवम यादव के नेतृत्व में यह संघर्ष और सशक्त होकर आगे बढ़ेगा।



