रायसेन थाना बरेली क्षेत्र में खेलते-खेलते घर का रास्ता भटका 04 वर्षीय बालक, डायल-112/100 जवानों ने माँ से मिलाया।

 



रायसेन के थाना बरेली क्षेत्र में भोलेनाथ मंदिर के पास एक 04 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 07-08-2025 को शाम 06 बजे प्राप्त हुई। 

सूचना प्राप्ति पर तत्काल ताल बरेली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ उनि मनोज धुर्वे ,प्रधान आरक्षक अनिल छाया एवं पायलेट हरिनारायण ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। 


डायल-112/100 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिलने पर बालक को थाने लेकर आए। जहाँ कुछ देर बाद बालक की माँ उसे ढूँढ़ते हुए थाने आयी, जिन्हे बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बालक अरमा खान पिता अरमान खान निवासी सुल्तानपुर रायसेन माँ के सुपुर्द किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post