त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के रूठियाई, गुना एवं अशोक नगर क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा सोगरिया और दानापुर के बीच विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भोपाल सौरभ कटारिया ने बताया कि गाड़ी संख्या 09821 (सोगरिया–दानापुर) का संचालन 27 सितम्बर 2025 से 01 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शनिवार कुल 06 फेरे के लिए किया जाएगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09822 (दानापुर–सोगरिया) का संचालन 29 सितम्बर 2025 से 03 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक सोमवार कुल 06 फेरे के लिए किया जाएगा।
रूठियाई, गुना, अशोक नगर के यात्रियों के लिए समय सारणी :
गाड़ी संख्या 09821 (सोगरिया–दानापुर) हर शनिवार रात 23:10 बजे सोगरिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी मार्ग में रूठियाई पर रात 01:50 बजे, गुना पर रात 02:20 बजे और अशोक नगर पर रात 03:05 बजे ठहरेगी। यह विशेष ट्रेन दानापुर स्टेशन पर अगले दिन रविवार रात 23:45 बजे पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09822 (दानापुर–सोगरिया) हर सोमवार को रात 01:15 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी मार्ग में अशोक नगर पर 19:38 बजे, गुना पर 20:55 बजे और रूठियाई पर 21:48 बजे ठहरेगी। यह विशेष ट्रेन सोगरिया स्टेशन पर मंगलवार रात 01:10 बजे पहुंचेगी।
कोच संरचना
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी, 07 शयनयान श्रेणी एवं 04 सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।
यह विशेष ट्रेन मार्ग में सोगरिया, बारां, सालपुरा, छबड़ा गूगौर, रूठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
