भाजपा संविधान को समाप्त करना चाहती है, कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित : संजय दत्त
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज भोपाल जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसजनों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अभा कांग्रेस के सचिव सहप्रभारी सजंय दत्त ने कांग्रेसजनों से अपील करते हुये कहा कि 27 जनवरी को महू में आयोजित जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए पूरी ताकत और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में भाग लेना है। भाजपा संविधान विरोधी है, जनगणना विरोधी है, भाजपा लगातार संविधान का अपमान कर देश के दलित, गरीब, पिछड़ा और आदिवासी वर्ग पर प्रहार कर रही है। देश में शिक्षा और सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करने पर आमादा है। देश की संपत्ति को बेचने पर आमादा है। संविधान का अपमान करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी महूं में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन 27 जनवरी को करने जा रही है, जिसमें कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
बैठक को संबोधित करते हुये कार्यक्रम प्रभारी विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। बड़ी संख्या में कांग्रेसजन महूं पहुंचेंगे।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल ,ने संबोधित करते हुये कहा कि संविधान बचाओं रैली में भोपाल से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शाामिल होगा। भाजपा देश और प्रदेश की जनता को संविधान के प्रति भ्रमित कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस मंशा को सफल नहीं होने देगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, विधायक महेश परमार, डॉक्टर संजय कामले, विभा पटेल, राजकुमार सिंह, अमित शर्मा, रविंद्र सिंह झूमर वाला, अवनीश भार्गव, संतोष कंसाना, अरुण श्रीवास्तव, नरेंद्र यादव, अभिषेक शर्मा, राहुल राठौर, राजलक्ष्मी नायक, प्रशांत गुरुदेव, साबर खान, सीता शरण सूर्यवंशी, महक राणा, सीताराम यादव, जितेंद्र सिंह बघेल, रामराज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Tags
भोपाल


